गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शिक्षक कर्मचारियों ने यूपीएस एनपीएस लिखी पर्चियों का किया दहन लिखी पर्चियां जलाकर जताया विरोध

सिद्धार्थनगर। अटेवा/एन एम ओ पी एस के आह्वान पर पूरे देश में शिक्षक कर्मचारियों ने यूपीएस एनपीएस लिखी हुई पर्चियां व पोस्टर जलाकर शांति पूर्ण विरोध जताया। जिला अध्यक्ष अटेवा बृजेश द्विवेदी कि अटेवा/ एन एम ओ पी एस द्वारा लम्बे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है, जबकि सरकार एक नई पेंशन नीति यूनिफाइड पेंशन योजना के नाम से लागू किया जा रहा है जिससे देश भर के शिक्षक कर्मचारियों अर्द्धसैनिक बलों में रोश व्याप्त है जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें एनपीएस ,यूपीएस नहीं चाहिए बल्कि हूबहू पुरानी पेंशन चाहिए नाम बदल देने से सुरक्षा की प्रकृति नहीं बदल जाएगी दोनों ही पेंशन की व्यवस्थाएं शिक्षक और कर्मचारियों के लिए कूड़े के समान है उन्हें सिर्फ और सिर्फ पुरानी पेंशन चाहिए।अटेवा पेंशन बचाओ मंच यूनिफाइड पेंशन योजना का पूरा विरोध करता है तथा शिक्षक कर्मचारियों व अर्द्धसैनिक बलों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग करता है। उक्त विषय में आज पूरे जनपद में शिक्षक कर्मचारियों ने शांति पूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!