गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

शिवपुर बैरागी की सड़के पहुंची बेहद खराब हालात में, नहीं दिया जा रहा ध्यान

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच । गांव के अंदर किया जा रहे विकास के कार्यों को देखने के लिए एक बार विशेश्वरगंज विकासखंड अंतर्गत शिवपुर बैरागी आना पड़ेगा जहां पर विकास खंड विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवपुर बैरागी गांव के हालात अपने आप में अजीबोगरीब है क्योंकि ना तो यहां की सड़क ठीक हैं और ना ही सड़क बगल में बनी हुई नालियां जिसमें पड़ी हुई गंदगी थोड़ा सा पानी बरसने पर सड़क पानी और कीचड़ में तब्दील हो जाती है जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा है। सबसे भयावह स्थिति यह है कि थोड़ी सी बारिश में ही सड़के तालाब का रूप ले लेती है। स्थिति इतनी गंभीर है कि दोपहिया वाहन भी इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्डों के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइक सवार फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क वर्षों से बदहाल है और मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है।स्थानीय निवासी अटल शुक्ला, अंग्रेजी प्रवक्ता अमर शुक्ला, विभागीय पोस्टमैन सुरेश कुमार शुक्ला, शुभम मिश्रा और कोटेदार चंद्र प्रकाश चौहान ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो बरसात में स्थिति और भी भयावह हो जाएगी।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!