गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

बांसी : डुमरियागंज सांसद पाल व जेपीसी अध्यक्ष को जेड श्रेणी सुरक्षा की मांग

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी। डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल को जेपीसी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के पश्चात एक कार्यक्रम में बहस के दौरान टीएमसी सांसद द्वारा बोतल तोड़कर फेके जाने के विरोध में संसदीय क्षेत्र मे रोष व्याप्त है।इस विषय में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी हर गोविंद साहू के नेतृत्व में गुरुवार को दोपहर 12.15 के करीब उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कहा गया कि जेपीसी अध्यक्ष बनाये जाने की बाद सांसद द्वारा सरकार व जनमानस की धारणा के अनुरूप वक्फ बोर्ड की बैठक की जा रही है , जिसके सकारात्मक परिणाम भी आ रहे हैं, जो कि कुछ पार्टी व उनके बड़े नेता कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रहा है। इसी के क्रम में वक्फ बोर्ड की मीटिंग के दौरान माननीय सांसद जी पर कांच की बोतल तोड़कर शारीरिक नुकसान पहुंचाने का गम्भीर प्रयास किया गया है। जिससे लोकसभा क्षेत्र डुमरियागंज की जनता में भारी रोष है और चिन्ता है कि बन्द कमरे में सुरक्षा के बीच अगर ऐसी घटना घटित हो सकती है तो बाहर इससे भी बड़ी घटना हो सकती है। इसके क्रम में डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र की जनता अपने सांसद को जेड श्रेणी की सुरक्षा दिये जाने का निवेदन करती है। ज्ञापन ज्ञापन देने वालों में महेंद्र,समर प्रताप सिंह, पिंटू सिंह, अभिषेक सिंह, मंगलेश मिश्रा, रिंकू सिंह, सुरेश, अजय श्रीवास्तव, राजेश कुमार, विकास, अनुज,विकास श्रीवास्तव, दुर्गेश गौतम, राहुल चौधरी, सहित सैकड़ो लोगों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!