गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डुमरियागंज में जल वितरण अभियान, अस्पतालों में बांटे फल और जूस

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर चौराहे पर रविवार को इमाम हुसैन की याद में राष्ट्रव्यापी जल वितरण अभियान का आयोजन किया गया। यह आयोजन पिछले वर्षों की तरह इस साल भी जारी रहा। इसमें मानवता और भाईचारे का सन्देश दिया गया। इस अवसर पर कर्बला में इमाम हुसैन की शहादत के मकसद और मानवता के लिए उनके सन्देशों को प्रसारित करने के लिए पर्चे भी बांटे गये। हुसैन फ़ॉर जस्टिस संगठन ने विभिन्न अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल, जूस, केक और बिस्कुट का वितरण किया। इन अस्पतालों में मिश्रा हॉस्पिटल, सिद्दीकी हॉस्पिटल, श्रृंगारी हॉस्पिटल, नवजीवन हॉस्पिटल, हसन हॉस्पिटल, काइण्ड हॉस्पिटल, रूबी हॉस्पिटल, प्रांजल हॉस्पिटल और बाहबहानी हॉस्पिटल शामिल थे। इस दौरान लोगों को इमाम हुसैन के त्याग और उनके उपदेशों के बारें में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मौलाना शाहकार हुसैन ने कहा कि ष्इमाम हुसैन की शहादत सिर्फ एक ऐतिहासिक घटना नहीं है। उन्होंने प्यासे रहते हुए भी सत्य और न्याय के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि हमें हमेशा सच्चाई और कमजोरों के साथ खड़ा रहना चाहिए।ष् मौलाना शाहकार ने आगे कहा कि यह जल वितरण अभियान उसी प्यास की याद दिलाता है। यह हमें सन्देश देता है कि हमें समाज में भाईचारा और प्रेम फैलाना चाहिए। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और इस नेक पहल की सराहना की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में एक सौहार्दपूर्ण और शान्तिपूर्ण माहौल देखा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के स्थानीय संयोजक राहिब रिजवी नेगी ने किया। इस अवसर पर बशारत रिजवी, इंतजार कदर राकी, शम्स संजू, अली वज़ाहत, अली मेंहदी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!