उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
एक पेड़ मां के नाम के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन नेें वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण महाभियान 2025 के तहत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थानों एवं कार्यालय के परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



