गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

तहसील कार्यालय में तैनात व्यक्ति जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने में अनर्गल तरीके से करता है परेशान

इटवा/सिद्धार्थनगर। जिले के तहसील कार्यालय इटवा में तैनात आकाश नामक व्यक्ति के मनमानी ढंग से जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने में लोगों की समस्या हो रही है। आपको बता दें कि जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क न देने पर लोगों को महीनों से ज्यादा समय तक घुमाया जाता है। सूत्रों की माने तो जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए इटवा तहसील में तैनात आकाश नामक व्यक्ति जिन लोगों से सुविधा शुल्क लेता है तो उसी व्यक्ति के फाईल को एसडीएम से रिपोर्ट लगवाता है और जो व्यक्ति सुविधा शुल्क नहीं देते हैं, तो उसकी फाईल इधर उधर छुपाकर अनर्गल तरीके से परेशान करता रहता है। इस सम्बन्ध में दूरभाष पर तहसीलदार इटवा ने बताया कि आज सायं को देखता हूं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!