पुलिस ने एसएसबी संग 04 बोरी यूरिया खाद व 01 अदद साईकिल दबोचा
धारा-11 के तहत कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा।

मोहाना सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध नेपाल बार्डर से हो रही तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के शनिवार/रविवार की रात्रि को थाना मोहाना पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम फसादीपुर पिलर संख्या 543/1 में चेकिंग के दौरान 04 बोरी यूरिया खाद व एक अदद साइकिल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया। इस दौरान बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में पुलिस चौकी ककरहवा के हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल आत्मानन्द यादव व एसएसबी के उप निरीक्षक बिटूप बोर बोरहयाई, मुख्य आ/सा0 सन्तोष कुमार, आ/सा0 सिंधिया ईश्वर, सुजीत सी, निखिल कुमार, अनन्त राज मौजूद रहें।




