जिले के हथिवां चौराहा के निकट रुदरौलिया बुजुर्ग गांव में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हथिवां चौराहा के निकट ग्राम पंचायत रुदरौलिया बुजुर्ग में बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई किया। बर्षों से पशुचर की भूमि पर चल रहे अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कई पक्की दुकानों और अस्थायी निर्माणों को तोड़ा गया। इस कार्रवाई से कई लोग बेघर हो गये हैं। अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान तहसीलदार डुमरियागंज रवि यादव, थानाध्यक्ष इटवा श्याम सुन्दर तिवारी मयफोर्स के मौके पर मौजूद रहें। वहीं प्रशासन का कहना है कि कई बार नोटिस देने के बावजूद भी अवैध कब्जा नहीं हटाया गया था। इसलिए मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा है। हालांकि प्रभावित लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पुनर्वास की मांग की है। कुछ प्रभावित लोगों का कहना है कि उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था या पर्याप्त समय नहीं दिया गया। इस अतिक्रमण कार्रवाई से चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुधारने और आमजन को सुविधाजनक रास्ता देने की प्रशासनिक मंशा साफ नजर आयीं है। वहीं तहसीलदार ने बताया कि काफी समय से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा था, जिसे आज हटाया गया है। हालांकि इस अतिक्रमण कार्रवाई के सामाजिक प्रभावों को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा जारी है।




