राजस्व गांव फूलवापुर में एक दिवसीय जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

बांसी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड मिठवल के ग्राम पंचायत पिपरा मिश्र के राजस्व गांव फूलवापुर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार की योजना व ग्रामोद्योग विकास योजना के अन्तर्गत बुधवार को एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन मण्डलीय कार्यालय खादी ग्रामोद्योग आयोग गोरखपुर द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यकारी मण्डलीय कार्यालय सत्येन्द्र यादव ने आयोजित जागरुकता शिविर में सरकार द्वारा ग्रामोद्योग विकास योजना से संचालित ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि लघु व सूक्ष्म उद्योग लगाने के लिए बीपीएल (अन्तोदय कार्ड) धारकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा, जबकि अन्य वर्गों को नियमानुसार अंशदान करना होगा। तेल, साबुन, शैम्पू, अगरबत्ती, सिलाई-कढ़ाई, जूता चप्पल जैसी ग्रामोद्योग सम्बन्धी योजनाओं की भी जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर शिवम पाण्डेय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीलम मिश्रा, रोजगार सेवक कैश राम, पूर्व प्रधान श्रवण कुमार और समाजसेवी प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।




