गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

युवा नेता कमाल अहमद व मोहम्मद अल फहद अपने साथियों संग कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

सिद्धार्थनगर। कांग्रेस पार्टी एवं जननायक राहुल गांधी द्वारा किये जा रहे संघर्षों से प्रभावित होकर बर्डपुर ब्लाक के युवा नेता कमाल अहमद एवं नगर पालिका बांसी के युवा नेता मोहम्मद अल फहद अपने साथियों शफीकुद्दीन, इरफान अहमद, इलियास अहमद के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के समक्ष कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। कांग्रेस में शामिल सभी युवाओं को उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने पार्टी का तिरंगा पटका और माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि आज पूरा देश राहुल गांधी की तरफ़ बडी आशा भरी निगाहों से देख रहा है। आने वाला समय अब कांग्रेस पार्टी का होगा। आज़ पार्टी में शामिल हो रहे सभी युवाओं से जनपद में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर देवेन्द्र कुमार गुड्डू, राजन श्रीवास्तव, रंजना मिश्रा, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, डॉ0 विक्की रिज़्वी, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, मोबीन खान, होरी लाल श्रीवास्तव, रियाज मनिहार, इश्तियाक चौधरी, पवन पाण्डेय, पप्पू खान, आसिफ़ रिज़्वी, सुदामा प्रसाद, प्रमोद कुमार, कन्हैया पाण्डेय, जुबैर खान, अवध बिहारी, कौलेश्वर पासवान, गुल मोहम्मद, शौकत अली, सिरपत गौड़, बीपत राम शर्मा, अकबर अली, वलीउल्लाह हाशमी सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!