विपक्षियों ने जमीन पर जबरदस्ती करा लिया निर्माण, जबकि कोर्ट से है मिला स्टे आर्डर

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के बिस्कोहर से एक बेहद गम्भीर भूमि विवाद मामला सामने आया है, जहां एक स्थानीय निवासी ने न्याय न मिलने की स्थिति में आत्मदाह तक की चेतावनी दी है। मामला नगर पंचायत बिस्कोहर क्षेत्र से जुड़ा है, जहां जमीन विवाद को लेकर पीड़ित ने प्रशासन पर संगीन आरोप लगाये हैं। नगर पंचायत बिस्कोहर क्षेत्र के निवासी अनिल पाण्डेय का ने बताया कि उनकी जमीन पर जबरदस्ती निर्माण कराया गया है, जिसको लेकर न्यायालय का स्टे भी था। पीड़ित अनिल पाण्डेय ने आगे बताया कि डुमरियागंज सीओ, एसओ त्रिलोकपुर, चौकी प्रभारी बिस्कोहर सहित कालिया बाबा सभी लोगों ने मिलकर इस काम को अंजाम दिया। लेकिन कोर्ट ने संज्ञान लिया है और नोटिस जारी हो गई है, अब न्यायालय में आकर जवाब देंगें। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि विपक्षियों (उन लोगों के उपर) पर सीओ साहब की घनघोर कृपा बरस रही है। विपक्षी उनके खिलाफ कभी छेड़खानी की तो कभी रंगदारी मांगने का तहरीर दिलाते हैं। पीड़ित को दिये नोटिस 28 तारिख को मिला है और 29 तारीख को सीओ कार्यालय पर बयान देना था। सीओ कार्यालय पर जाने के बाद वहां जो दिवान है ने कहा कि आप जा सकते हैं। आप का बयान सीओ साहब लेंगे। दूसरे दिन जब हमारे वकील पूछने गये की किस प्रकरण में बुलाया जा रहा है, तो बताया गया गाली गलौज व पैसा मांगने का आरोप है। पीड़ित सीओ कार्यालय में तीन बार जा चुका था। वहीं पूर्व में भी छेड़खानी की तहरीर दिया गया था। उस वक्त सीओ महेन्द्र सिंह राणा थे, जो उन्होंने ने रिपोर्ट लगाया था कि सब आरोप निराधार है। यह मामला जमीनी प्रकरण है। इस बार फिर सीओ साहब के कहने पर झूठी तहरीर दिया गया है। आपको बताते चलें कि पीडित ने कहा की डीएम व एसपी सभी को अवगत करा दिया है। पीड़ित ने डीएम व कप्तान साहब पर भरोसा जताते हुए कहा कि न्याय के लिए भटक रहा हूं। अगर न्याय नहीं मिला तो अब आत्मदाह कर लूंगा। मुझे सीओ डुमरियागंज प्रड़ारित कर रहे है। पीड़ित ने कहा कि मैं बेबस, परेशान हो चुका हूं और सीओ साहब न्याय से दूर बता रहे हैं। कुछ भू-माफियाओं ने सीओ डुमरियागंज से मिलीभगत कर उनकी ज़मीन पर ज़बरन निर्माण करा दिया। मामला अदालत में गया और स्टे ऑर्डर मिला, मगर कोर्ट के आदेश की भी खुलेआम ठेंगा दिखाकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।




