गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : सेवा निवृत्त कर्मचारीयो की नियुक्ति के लिये आवेदन 22 तक

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के सी०एल० संख्या-14/एडमिन 15-10-2022 के अनुपालन में जनपद न्यायालय, सिद्धार्थनगर में निम्न रिक्त पदों पर जनपद न्यायालय से सेवा निवृत्त कर्मचारीगण की नियुक्ति हेतु निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र दिनांक 22-12-2022 की सायं 05-00 बजे तक आमन्त्रित किया गया हैं। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त हुए आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। रिक्त पदों में आशुलिपिक ग्रेड-1 के 02 पद, आशुलिपिक ग्रेड-3 के 08 पद, वरिष्ठ सहायक के 37 पद, कनिष्ठ सहायक के 17 पद रिक्त हैं। उक्त पदों का वेतनमान सम्बन्धित पद पर आवेदक को मिलने वाले अन्तिम आहरित वेतन, जिसमें से पेंशन की राशि काटकर मानदेय के रूप में देय होगा। अन्य भत्ते उत्तर प्रदेश शासन के यथासंशोधित आदेशों के अधीन प्रदान किये जायेंगे। उक्त पदों पर चयनित कर्मचारीगण का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 01 वर्ष या उस पद पर सीधी भर्ती या पदोन्नति द्वारा भरे जाने अथवा 65 वर्ष आयु पूर्ण होने में से जो भी पहले हो, तक के लिये होगा।

चयनित कर्मचारीगण की नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी जो सन्तोषजनक सेवा न पाये जाने की स्थिति में बिना किसी पूर्व सूचना के समाप्त की जा सकती है। आवेदक की विगत पूर्व 5 वर्षाे की चरित्र पंजिका सही हो। आवेदक का पूर्ववर्ती आचरण (चंेज तमबवतक) व ए०सी०आर० उसकी नियुक्ति का आधार होगा। आवेदक पर कोई आपराधिक मुकदमा लम्बित एवं पंजीकृत न हो। उक्त पदों पर पुनर्नियुक्ति हेतु निर्धारित प्रारूप पर आवेदक अपना आवेदन-पत्र, आयु प्रमाण-पत्र एवं स्वस्थता प्रमाण-पत्र के साथ दिनॉक 22-12-2022 को शाम 5-00 बजे तक प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। पुनर्नियुक्ति हेतु साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनायी जायेगी। साक्षात्कार की तिथि बाद में घोषित की जायेगी। साक्षात्कार हेतु उपस्थित अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा – भत्ता देय नहीं होगा। प्रशासनिक अधिकारी, जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर के कार्यालय से आवेदन पत्र का प्रारूप एवं अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उक्त आशय की जानकारी अध्यक्ष, चयन समिति, जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर ने अपने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।

Related Articles

Back to top button