गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लॉटरी व्यवस्था से हुआ शोहरतगढ़ दुर्गा पूजा संचालन समिति के पदाधिकारियों का चयन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। एक बार फिर शोहरतगढ़ दुर्गा पूजा संचालन समिति के पदाधिकारियों के चयन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के मौखिक आदेश पर श्री रामजानकी मंदिर परिसर में श्रीराम जानकी मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों व उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा, इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, लेखपाल मोहित सिंह, लेखपाल अनिरुद्ध चौधरी आदि की उपस्थिति में लॉटरी सिस्टम से 2025 के दुर्गा पूजा संचालन समिति के पदाधिकारियों का चयन करना पड़ा। श्रीराम जानकी मंदिर सेवा समिति शोहरतगढ़ के 15 पदाधिकारियों में से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री व सदस्य के चयन के लिए 6 लोगों के नाम की पर्ची बनाई गई और उसे उपजिलाधिकारी व प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ सहित अन्य कर्मियों के समक्ष एक जग में सभी के नाम की पर्ची डाली गयी और उसे स्थानीय सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर की छात्रा अनन्या पुत्री धर्मेन्द्र कांदू से पर्ची निकलवाया गया। नियम था कि जिस क्रम में पर्ची निकलेगी उस क्रम में दुर्गा पूजा संचालन समिति के पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। इसी नियम-निर्देश के चलते पहली पर्ची सतीश मित्तल की निकली जिन्हें अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया तो वहीं दूसरी पर्ची के रूप में जय प्रकाश वर्मा उपाध्यक्ष के रूप में, तीसरी पर्ची किशोरी लाल जी का महामंत्री के रूप में, चौथी पर्ची राजेश अग्रहरि की सदस्य के रूप में, पांचवी पर्ची रवि अग्रवाल की सदस्य के रूप में चयन हुआ। और इन्हीं पांच लोगों के द्वारा एक अन्य सहयोगी के रूप में मनोज कुमार गुप्ता का मनोनयन किया गया। यही नहीं अध्यक्ष के रूप में चयनित सतीश मित्तल ने कहा कि दुर्गा पूजा संचालन समिति में सभी लोगों के सहयोग की अपेक्षा है, ताकि दुर्गा पूजा पर्व को सकुशल और भव्य रूप से संपन्न कराया जा सके। पदाधिकारियों के चयन के बाद श्रीराम जानकी मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं उपस्थिति लोगों ने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी की शुभकामनायें दी। इस दौरान रामसेवक गुप्ता, सतीश मित्तल, किशोरी लाल गुप्ता, जय प्रकाश वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, मनोज गुप्ता, राजेश अग्रहरि, अनूप कसौधन, कृष्ण कुमार अग्रवाल, गोविन्द प्रसाद फ़ौजी, नंदू गौड़, मनीष श्रीवास्तव, राजकुमार मोदनवाल, अनिल गुप्ता, दिलीप वर्मा, महेश कसौधन, रामू कसौधन, राजू बाबा, दुर्गेश कुमार गुप्ता, श्रवण पटवा, बीरेंद्र गौड़, विक्रांत सिंह, राकेश बाबा, अभिलाष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!