गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एक दिवसीय शिक्षा प्रतियोगिता में मदरसा क्योटनवां प्रथम व मदरसा बडहरघाट द्वितीय स्थान प्राप्त किया

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। जिले के तहसील बांसी अन्तर्गत ग्राम पंचायत बड़हरघाट थाना मिश्रौलिया, चौकी चेतिया के मदरसा अरबिया अहले सुन्नत फैजानी उस्मानिया में प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी एक दिवसीय विशाल शिक्षा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें सिद्धार्थनगर जिले से दर्जनों मदरसों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उक्त प्रतियोगिता में मदरसा अरबिया अहले सुन्नत गौसिया सिराजुल उलूम ग्राम पंचायत चेतिया के टोला राजडीहा के कक्षा पांचवीं तक के प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं के विद्यार्थी मोहम्मद इकबाल पुत्र जाबिर अली खान प्रतियोगिता हुसने केरात में प्रथम स्थान हासिल करने पर कमेटी द्वारा दो हजार रुपये नकद पुरस्कार प्राप्त कर प्रथम पुरस्कार विजेता हुआ है। इकबाल पुत्र जाबिर हुसैन प्रथम स्थान लाकर अपने मदरसा व शिक्षक का मान भी बढ़ाया। विद्यार्थी ने इसका श्रेय अपने शिक्षक हाफिज मोहम्मद नूररुद्दीन फैजी, प्रधानाध्यापक मौलाना निजामुद्दीन फैजी एवं मदरसा प्रबन्धक तैय्यब अली को दिया। वहीं मोहम्मद इकबाल से जब पूछा गया कि आप प्रथम स्थान प्राप्त किया है तो आपको कैसा लग रहा है? इस सम्बन्ध में मोहम्मद इकबाल ने बताया कि मेरे मौलाना साहब नूररुद्दीन फैजी व मौलाना निजामुद्दीन फैजी दिन-रात एक करके मुझे तैयार किया। मैंने भी मेहनत की और मुझे सफलता प्राप्त हुआ। बहुत खुश हूं कि मैं इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा था कि इतने बड़े प्रतियोगिता में मैं प्रथम स्थान प्राप्त कर पाऊंगा, यह अल्लाह की शुक्रगुजार है।शिक्षा प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मदरसे को पुरस्कार स्वरूप नगद राशि ₹16000/-प्रथम शिक्षा प्रतियोगिता विजेता को और ₹12000/- द्वितीय शिक्षा प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हाजी वाज़िद अली एवं मुईनुद्दीन ख़ान द्वारा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। वहीं मौलाना मोहम्मद शकील रब्बानी के देख-रेख में हाफिज महबूब अहमद फैज़ी के कन्धे पर समस्त शिक्षा प्रतियोगिता का दारो-मदार रहा। इस दौरान मदरसा के सदरे आला मुजाहिद रज़ा एवं उप सदर शहाबुद्दीन, समस्त कमेटीगण सहित समस्त मदरसे के प्रधानाध्यापक, गणमान्य ग्राम व क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!