गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

छठ पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। छठ महापर्व को लेकर शोहरतगढ़ नगर पंचायत में युद्ध स्तर पर सभी तैयारियां जारी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने रविवार को शिव बाबा मंदिर तालाब एवं गड़ाकुल पोखरा पर बनाए जा रहे छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने घाटों की सफाई व्यवस्था, प्रकाश की व्यवस्था, पानी की स्वच्छता, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा प्रबंधों का विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो शिव बाबा मंदिर और गड़ाकूल पोखरा के घाटों पर हो रहे मिट्टीकरण, रास्तों के समतलीकरण एवं पानी के स्तर का भी निरीक्षण किया गया। डीएम ने कहा कि छठ आस्था एवं लोकभावना का पर्व है, इसलिए व्यवस्थाओं में कोई लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। नगर पंचायत प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से सफाई व अनुशासन में सहयोग की अपील की है ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण, स्वच्छ और गरिमामयी तरीके से संपन्न हो सके। इस दौरान उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, राजकुमार मोदनवाल, नंदलाल वर्मा, राजू बाबा, विक्रांत सिंह, महेश गुप्ता, बबलू गौड़, शिवपूजन वर्मा, महावीर वर्मा के साथ राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह व इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह पुलिस फ़ोर्स के साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!