पयागपुर पुलिस ने हत्याकांड का किया सफल अनावरण, अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बहराइच/पयागपुर। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हसुवापारा में 15 वर्षीय किशोर की हत्या से मचे कोहराम के बाद आखिरकार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड में वांछित आरोपी अमित कुमार पाण्डेय को पुलिस ने आखिरकार धर दबोचा। थाना अध्यक्ष करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने 22 अप्रैल को अभियुक्त अमित कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा भी बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने आलाकत्ल के रूप में जब्त कर लिया। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में ैभ्व् करुणाकर पांडेय, उ0नि0 धात्रीशंकर सहाय सिंह, उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार, हे0का0 निर्भयनाथ पांडेय, का0 आशीष चौहान, व का0 नवीन तिवारी शामिल रहे। सभी की सूझबूझ और तत्परता से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद न्यायालय भेज दिया है। अब देखना होगा कि न्यायालय में क्या रुख अपनाया जाता है, लेकिन फिलहाल इलाके में पुलिस की इस कार्रवाई की खूब सराहना हो रही है।




