उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
छह जनवरी से चलेगा विशेष पुनरीक्षण अभियान

सिद्धार्थनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में छह जनवरी से छह फरवरी तक जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने दी है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में अपने नामों का सत्यापन कराने और ऐसे अर्ह व्यक्ति जिनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं किया गया है, वे अपना नाम सम्मिलित करा सकते हैं।




