गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच पुलिस लाइन में नवागंतुक एसपी ने की पत्रकारों से मुलाकात, अपराध पर जीरो टॉलरेंस की घोषणा

बहराइच। पुलिस लाइन में नवागंतुक पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने जिले के पत्रकारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में जिले भर के विभिन्न समाचार पत्रों और टीवी चैनलों के ब्यूरो चीफ, संपादक एवं पत्रकार शामिल हुए।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी पत्रकारों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं भी अपना परिचय देते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया।
पत्रकारों ने भी बहराइच जिले की वर्तमान स्थिति, अपराध की चुनौतियों और जनसमस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में अपराध के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित समीक्षा की जाएगी और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा।
बैठक का माहौल संवादात्मक रहा, जिसमें पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!