मिठवल के बनगड़ोरी ग्राम पंचायत में सरकारी योजना की लूट, अमृत सरोवर बना मजाक

मिठवल/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड मिठवल के ग्राम पंचायत बनगड़ोरी में सरकारी योजना की लूट मचाया गया है, जिसको लेकर अमृत सरोवर मजाक बना है। आपको बता दें कि अमृत सरोवर योजना में लाखों का घोटाला किया गया। केन्द्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना में लाखों रुपये की लागत से बने सरोवर का हाल आज बदहाल है। मामला विकास खण्ड मिठवल के ग्राम पंचायत बनगड़ोरी का है, जहां करीब दो वर्ष पूर्व लाखों की लागत से बनाये गये अमृत सरोवर की दुर्दशा ने सरकारी भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। वहीं अमृत सरोवर की जगह दलदल बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस अमृत सरोवर को गांव के विकास की तस्वीर बदलनी थी, वह आज खण्डहर में तब्दील हो चुका है। सरोवर पर किये गये निर्माण कार्य चन्द ही दिनों में छूटकर पोखरे के किनारे बिखर गयें। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान घटिया ईंटों का प्रयोग किया गया और मानकविहीन तरीके से काम कराकर करोड़ों का खेल खेला गया। वहीं जिम्मेदारों की लापरवाही जिम्मेदारों में मलाई बांटी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में बीडीओ मिठवल, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत के सचिव, ग्राम प्रधान और तकनीकी सहायक की मिलीभगत है। सरोवर बनने के बाद किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने न तो जांच की और न ही रखरखाव की कोई व्यवस्था किया।




