जीवीएम कान्वेंट स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया होली महापर्व

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। जी वी एम कान्वेंट स्कूल के परिसर में रंगों, खुशियों एवं भाईचारे का त्योहार होली बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और सभी ने भेदभाव भूलकर अबीर-गुलाल के साथ होली खेली। विद्यालय की प्रधानाचार्या विजयलक्ष्मी सिंह ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के बीच रंग, गुलाल, अबीर और मिठाइयों का वितरण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रंगों का महापर्व होली विद्यालय में प्रत्येक वर्ष हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है, जहां बच्चे आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग लगाने से बचें और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं। इस अवसर पर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विभिन्न कक्षाओं में होली के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को सुरक्षित व शांतिपूर्वक होली खेलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच मिठाइयों का वितरण कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राकेश, राजेश, पवन, जितेंद्र, प्रवीण, अश्विनी, अनूप, सुशील, प्रिंस, आलोक, जैग, मनीष, अनीता, ममता, निगहत, हिना, सावित्री, खुशी, महिमा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित




