उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
कोटेदार पर तीन साल से अनाज नहीं देने का लगाया आरोप

बांसी। खेसरहा क्षेत्र के कड़जा तृतीय की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने एसडीएम बांसी को पत्र देकर कोटेदार से साढ़े तीन साल का आंगनबाड़ी केंद्र का बकाया अनाज दिलाने की मांग की है। तहसील समाधान दिवस में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शांति राय ने कोटेदार पर आरोप लगा शिकायत पत्र में बताया कि छह वर्ष तक आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले नौनिहालों के लिए कड़जा के केंद्र तृतीय के लिए नौनिहालों की संख्या के अनुसार प्रति माह 35 किग्रा गेहूं और 33 किग्रा चावल का आवंटन कोटे के माध्यम से किया जाता है, जिसे कोटेदार ने नहीं दिया। तहसील समाधान दिवस के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कोटेदार से अनाज दिलाने व उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।




