गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाकियू ने एसडीएम को दिया 12 सूत्रीय ज्ञापन

बांसी/सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बुधवार को तहसील बांसी परिसर में मासिक बैठक के दौरान समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी बांसी को 12 सूत्रीय ज्ञापन दिया। जिसमें निम्नांकित समस्याओं के समाधान हेतु बताया कि बांसी तहसील के अन्तर्गत साधन सहकारी समिति चेतिया में गेहूँ कय केन्द्र स्थापित, क्रय केन्द्रों को समय से चालू करवाया जायें, जिससे किसान विचौलियों के हाथों ठगी का शिकार न हो, क्षेत्र में एक गौशाला का निर्माण करवाया जायें जिससे उस क्षेत्र के किसानों का फसल छुट्टा पशुओं से बचाया जा सकें, सरकारी बस चलवाया जायें, जिससे यात्रियों को गोरखपुर जाने में सुविधा मिल सके और मनमानी किराये पर रोक लग सकें, कोटेदारों के द्वारा प्रति यूनिट एक किलो राशन कम दिया जाता है, जिस पर रोक लगाया जायें और जांच करके उचित कार्यवही किया जायें, राशन कार्ड पात्रों का ही बनाया जायें व पूर्ति निरीक्षक द्वारा धन उगाही पर रोक लगाया जायें, शहीर स्मारक चन्द्रशेखर आजाद के बाउन्ड्रीवाल व ऊंचा किया जायें और स्मारक के गेट का मरम्मत किया जायें, पटखौली चौराहे पर आजाद गेट का निर्माण करवाया जायें, जंगली जानवर और छुट्टा पशुओं से निजात दिलाया जायें, तहसील अन्तर्गत वरासत में राजस्व निरीक्षक/लेखपालों द्वारा किसानों को शोषण किया जा रहा है जिस पर रोक लगाई जायें, पटखौली से होकर जो तेजगढ़ तक लिंग रोड तिवारीपुर होते हुए जाती है वह अति खराब है उसे ठीक कराया जाय जब कि उसी रास्ते से स्मारक चन्द्रशेखर आजाद को रास्ता जाता है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने उपरोक्त समस्याओं का निस्तारण 15 दिन के अन्दर नही किया गया तो किसी भी कार्य दिवस में संगठन द्वारा पंचायत लगाकर धरना प्रदर्शन ताला बन्दी व रोड जाम करने के लिए बाध्य होगा जिसमे सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। इस दौरान अरविन्द शुक्ला, हरिश्चंद्र चौधरी, मनीराम गौतम, सुखदेव सिंह वर्मा, प्रदीप कुमार, महेन्द्र चौधरी, घनश्याम चौरसिया, राजाराम, राम संवारें, अनिल कुमार मौर्य सहित सैकड़ों किसान यूनियन के लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!