मीना मंच नोडल सुगमकर्ता सम्मान समारोह महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच में हुआ संपन्न

बहराइच। मीना मंच तथा पावर एंजेल सशक्तिकरण नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल शिक्षा विकसित करने के उद्देश्य से समस्त विकास खण्ड बहराइच के नोडल को सम्मानित करने और मिशन शक्ति संबंधी कार्यक्रम का आयोजन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच में आयोजित किया गया द्य बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदत गाइडलाइन के अनुपालन में जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला समन्वय अनुराग शर्मा के सहयोग में मीना मंच संयोजक राकेश कुमार मौर्य के संचालन में कार्यक्रम को संपादित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संबोधन में बताया गया कि हमारे समाज में बहुत सारी भ्रांतियां रूढ़ियां फैली हुई है जिन्हें हम जन जागरूकता के माध्यम से दूर कर सकते हैं और जिसका लाभ हमें अपने विद्यालय में छात्रों के नामांकन छात्र उपस्थित छात्रों के ठहराव में प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है। समाज को नई दिशा देने में महिलाओं का अहम रोल होता है इसलिए महिलाओं को सशक्त कर शिक्षा में नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते है। आज के कार्यक्रम में वित्त एवं लेखा अधिकारी वीरेश कुमार वर्मा एसआरजी प्रीति श्रीवास्तव मधुलिका चौधरी पूनम गुलाटी शिप्रा श्रीवास्तव प्रीति मिश्रा अपर्णा सक्सेना बेबी मलिक संगीता सिंह रंजन रस्तोगी आदि कई नोडल शिक्षक उपस्थित रहे।




