गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर में किया पथ संचलन

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नौगढ़ नगर के जय अम्बे मैरेज हाल से रविवार को संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन किया गया। यह पथ संचलन परसा महापात्र तक निकला था। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए आरएसएस के पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्र किसान संघ के संगठन मंत्री शिवाकांत ने कहा कि विजयदशमी का उत्सव बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। विजयदशमी के दिन 1925 को नागपुर में संघ की स्थापना हुई थी, संघ की स्थापना को सौ वर्ष पूरे हो चुके हैं। आरएसएस के शताब्दी वर्ष में कदम रखने के कारण यह वर्ष काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए हमें अत्यधिक उत्साह व सक्रियता से देशहित व हिंदू हित के कार्य में लगना चाहिए। हमें देश विरोधी ताकतों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रत्येक स्वयंसेवक को संघ के राष्ट्र धर्म प्रथम सिद्धांत का अनुसरण करना चाहिए। समाज हित में संगठन की शक्ति का संचयन करते हुए सामाजिक समरसता एवम विनम्रता का विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम की तरह हमें भी अपने जीवन में आदर्श चरित्र एवं अच्छा आचरण करते हुए समाज को संगठित करते हुए बुराई पर अच्छाई की विजय प्राप्त करनी है। उन्होंने संघ द्वारा अपनाए गए पंच परिवर्तन में स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन की योजना के बारे में स्वयंसेवकों को बताया। इस दौरान नगर संघचालक रंजीत, नगर कार्यवाह अभय, नगर प्रचारक अरुणेश, बस्ती प्रमुख माहेश्वर, सह जिला कार्यवाह मनोज, दुर्गेश, संतोष, अमन, सेवा प्रमुख नंदलाल, सौरभ, विकास पांडेय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!