गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

मिशन शक्ति अपराजिता कार्यक्रम राम प्रकाश इंटर कॉलेज सुहेलवा में किया गया आयोजित

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर | मिशन शक्ति अपराजिता के अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के कार्यक्रम का आयोजन राम प्रकाश इंटर कॉलेज सुहेलवा पयागपुर में आयोजित किया गया | कार्यक्रम के दौरान थाना अध्यक्ष पयागपुर को प्रतीक चिन्ह, डायरी और अंग वस्त्र सप्रेम भेंट आसाराम यादव राम प्रकाश इंटर कालेज प्रधानाचार्य ने किया | मिशन शक्ति अपराजिता कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष करुणाकर पांडे ने किया | मिशन शक्ति अपराजिता कार्यक्रम में राम प्रकाश इंटर कॉलेज की छात्राओं को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष पयागपुर करुणाकर पांडेय ने बताया कि शिक्षा ऐसा अमोघ अस्त्र है जिसे कोई बांट नहीं सकता है | अगर आप लोगों के साथ कोई गलत बर्ताव करें तो तुरंत 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन पर कॉल करें और अपनी समस्याओं को बताएं | समय रहते घटनास्थल पर पुलिस जरूर पहुंचेगी | बालिकाओं को स्वावलंबी होना चाहिए और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें | साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक रहें कभी भी किसी अनजान व्यक्ति से अपनी जानकारी ना शेयर करें और सोशल मीडिया पर जैसे फेसबुक इंस्टाग्राम पर बनी आईडी को लॉक रखें तथा प्राइवेसी का उपयोग करें | अगर आप रास्ते में कहीं जा रहे हो और अंधेरा हो गया हो तो अकेले पड़ जाने पर 112 नंबर डायल करें तुरंत ही पीआरबी की महिला पुलिस आपको सुरक्षित आपके गंतव्य पर छोड़ देगी | महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए कभी भी घरेलू हिंसा को ना सहें बल्कि इसका विरोध करें तथा तुरंत ही 1090 हेल्पलाइन पर सूचित करें | बालिकाओं को देश के विकास में आगे आना चाहिए और अपने माता-पिता का आदर सम्मान करना चाहिए | डायल 112, 1090, 1076 के बारे में जानकारी दी गई | इस अवसर पर थाना अध्यक्ष पयागपुर करुणाकर पांडेय, आसाराम यादव राम प्रकाश इंटर कॉलेज प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य , महिला उप निरीक्षक दीपिका ,आरक्षी सूरज चौधरी,आरक्षी आशीष चौहान, महिला आरक्षी शायरा बानो एवं सहायक अध्यापक गण शामिल रहे |

 

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!