गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

थाना लोटन परिसर में शान्ति सभा की बैठक का आयोजन

लोटन/सिद्धार्थनगर। बकरीद त्योहार को लेकर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस उपाधीक्षक मयंक त्रिपाठी की अध्यक्षता में एवं प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सरोज के नेतृत्व में थाना लोटन परिसर में शान्ति सभा की बैठक हुई जिसमें बकरीद पर जारी शासनादेश को उपस्थित जनसमूह को जिसमें हिन्दू,मुस्लिम दोनों धर्मों के लोगो को पढकर सुनाया गया और समझाया गया। शासनादेश के मुताबिक हम सभी लोगो को शान्तिपूर्ण ढंग से ही त्योहार को मनाना है। अपने सम्बोधन में पुलिस उपाधीक्षक मयंक त्रिपाठी ने बताया किहम सब शासनादेश को नजरअंदाज भी नहीं करते साथ ही साथ सामाजिक ताना बाना भी पर गौर बनाए रखते हैं। इस अवसर पर उपनिरीक्षक नन्दलाल सरोज, उपनिरीक्षक भीम सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्र, दिनेश प्रसाद यादव वीरेन्द्र कुमार पासवान, कमलेश चन्द, हेड कांस्टेबल सुनील दत्त यादव, शैलेन्द्र कुमार यादव, खुर्शीद अहमद, कॉन्स्टेबल जय हिन्द कुमार, सौरभ सिंह, मनीष पाण्डेय, म.का.नेहा तिवारी के साथ साथ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा मण्डल अध्यक्ष दृग नारायण सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष अरविन्द मणि त्रिपाठी, महबूब के साथ साथ कई प्रधान गण व तमाम सम्भ्रान्त व्यक्ति उपस्थित हुए। मालूम हो कि पुलिस क्षेत्राधिकारी मयंक त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक डी.के.सरोज के नेतृत्व में लोटन कस्बे में रुट मार्च भी किया गया जिसमें कोतवाली के सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे, बीच बीच मे जनता से मुखातिब होकर समस्याओ पर भी जानकारी ले रहे थे तथा उसके निराकरण के लिए निर्देश भी दे रहे थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!