गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कान्हा गोशालाओ में नियुक्तपशु चिकित्सको की लापरवाही आ रही सामने

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पशु चिकित्सक का रोका वेतन

दैनिक बुद्ध का संदेश
डुमरियागंज। जनपद में स्थापित कान्हा गोशालाओ में नियुक्त पशु चिकित्सको की लापरवाही अब सामने आ रही है जहां आये दिन निर्धारित स्थलो से गायब रहते है वही सरकारी योजनाओ का लाभ भी ग्रामीणो को नही मिल पाता यही हाल रहा जब जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने डुमरियागंज नगर पंचायत के शाहपुर स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। चिकित्सक द्वारा कम निरीक्षण किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पशु चिकित्सक का वेतन रोकने तथा उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि डॉक्टर द्वारा गोवंश की नियमित जांच की जाए। डीएम के निरीक्षण के दौरान गोशाला में 105 गोवंश संरक्षित थे। डीएम ने स्टॉक रजिस्टर, डॉक्टर, अधिकारी निरीक्षण रजिस्टर को देखा और गोवंश को गुड़ और केला खिलाया। गोवंश के लिए हरा चारा, भूसा, पोषाहार की व्यवस्था ठीक रखने और उन्हें ठंड से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश ईओ सचिन कुमार पटेल को दिए। इसके बाद डीएम ने बेंवा चौराहा से बहराइच मार्ग को जोड़ने वाली निर्माणाधीन पिच रोड का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!