उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ईओ राजन कुमार गुप्ता ने किया नाला निर्माण का निरीक्षण

भारतभारी। नगर पंचायत द्वारा हो रहे नाला निर्माण का निरीक्षण किया गया। शनिवार को नगर पंचायत ईओ राजन कुमार गुप्ता ने वार्ड नंबर 14 मल्हवार नहर से बिल्डिंग मैटेरियल तक बन रहे नाले का निरीक्षण किया। नाला निर्माण के निरीक्षण कार्य को संतोषजनक बताया और जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कार्य में किसी तरह की कोई लापरवाही न होने का निर्देश दिया। बताया कि नाला बन जाने पानी निकासी की समस्या नहीं रहेगी नगर वासियों को सुविधा होगी।




