यूपी पुलिस में चयन होने पर युवाओं ने मिष्ठान खिलाकर दिया बधाई
पुलिस भर्ती में संजय यादव ने नन्दौर के साथ किया क्षेत्र का नाम रोशन

मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के नन्दौर निवासी संजय यादव ने विगत दिनों यूपी पुलिस में चयनित हुए थे। जिसके बाद से ही क्षेत्र के निवासियों द्वारा लगातार इनसे मिलकर इन्हें बधाई दिया जा रहा है। पुलिस में चयन होने से संजय यादव ने क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है। बताते चलें कि मेंहदावल ब्लॉक के नन्दौर निवासी संजय यादव की प्राथमिक शिक्षा नन्दौर पब्लिक स्कूल, हाई स्कूल टकी शिक्षा बेगम इसहाक नबी इंटर कॉलेज वा इण्टर जगत गुरु मेहदवाल एवं उच्च शिक्षा फैजाबाद के राम मनोहर लोहिया से किया गया है। पढ़ाई के साथ ही पुलिस भर्ती की तैयारी भी लगातार किया जा रहा था। इनके द्वारा लगातार तैयारी की जा रही थी। जो इस बार सफल हुआ और इस बार सफलता के बाद सोमवार को नन्दौर के पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व युवा सपा नेता रियाज अहमद सहित अनेको युवाओं द्वारा चयनित पुलिस कर्मी को माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर बधाई दिया गया। इस दौरान एससीएसएम टेक्निकल इंस्टिट्यूट के प्रबन्धक मोहम्मद अशरफ, बीडीसी नुरुल्लाह अंसारी आदि लोगों ने भी स्वागत किया और बधाई दिया गया।




