गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एएमयू अलीगढ़ प्रवेश परीक्षा में हफीफा और जयान ने पाई सफलता

डुमरियागंज। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ द्वारा आयोजित कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा में डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के दो बच्चों ने सफलता हासिल की है। बच्चों की सफलता पर परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है। डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 राजेंद्र नगर निवासी रुहेल अहमद की पुत्री अफीफा तबस्सुम व डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 महाराजा अग्रसेन नगर निवासी मोहम्मद नदीम के पुत्र मोहम्मद जयान ने कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा में सफलता अर्जित की है। इस सफलता पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। अफीफा तबस्सुम ने जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली द्वारा कक्षा 9 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में भी सफलता अर्जित की है। मोहम्मद जयान के पिता डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के उच्च कंपोजिट विद्यालय भारत भारी में अध्यापक हैं। वही अफीफा तबस्सुम के पिता रुहेल अहमद पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेखुई में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। दोनों छात्रों के सफलता पर राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक नसीम अहमद, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक धर्मराज दुबे, बशीर फारुकी, शिक्षक नेता दिनेश सिंह, राकेश पांडे, मोहम्मद सलीम, आरिफ उस्मानी, राम नारायण दुबे, नंदलाल, इंजीनियर इरशाद अहमद, जहीर मलिक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अतिकुर रहमान, सभासद नसीम अहमद, परवेज अहमद आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!