गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

सीएमओ कार्यालय में नए रजिस्ट्रार का हुआ भव्य स्वागत

बहराइच। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित धन्वंतरि सभागार में उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के नव निर्वाचित रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार त्रिपाठी का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अस्पताल बहराइच के सीएमएस डॉ.एमएमएम त्रिपाठी ,डीएचईओ बृजेश सिंह, ईएमओ डॉ. रामेंद्र त्रिपाठी. डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी, डॉ.विवेक सिंह मौजूद रहे। रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में फार्मासिस्ट समवर्ग से सम्बंधित लंबित समस्याओं का यथा शीघ्र निराकरण करने की मेरी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर जिले के तमाम फार्मासिस्ट एवं सीनियर फार्मासिस्ट मौजूद रहे। प्रभारी फार्मेसिधिकारी जीसी सोनकर, डॉ अतुल त्रिपाठी, डॉ सुधीर मौर्या, शैलेन्द्र द्विवेदी, सुनील सिंह,आदित्य प्रकाश पाठक, अरविंद शुक्ला, अभय राज सिंह, दिलीप गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव, बीके पांडेय, इस्लाम, अजीजुर्रहमान, अतहर रज़ा, एसपी सिंह ,जिंतेंद्र मौर्या , योगेश त्रिपाठी सहित सैकड़ों कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!