गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ब्लॉक शोहरतगढ़ के रमवापुर नानकार में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत रमवापुर नानकार में शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में समाधान करने हेतु चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।रमवापुर नानकार के पंचायत भवन में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सचिव कामेश्वर मिश्रा ने कहा कि गांव की समस्याओं के निस्तारण के लिए ही शासन स्तर पर ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि गांव में ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि 21 दिनों के अन्दर ही जन्म-मृत्यु पत्र हेतु आवेदन करें, ताकि आप लोगों को बेवजह भाग-दौड़ न करनी पड़ें। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से राशनकार्ड, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान प्रमुख रूप से सचिव कामेश्वर मिश्रा, ग्राम प्रधान किसलावती देवी, प्रधान प्रतिनिधि सुभाष यादव, ग्राम रोजगार सेवक राजदेव, आंगनवाड़ी सहायिका सुमन, आशाबहू आरती, सफाई कर्मी चन्द्रप्रकाश के साथ गांव के बरसाती, अब्दुल मजीद, राम लखन, शिव पूजन, महेन्द्र, शिमला, गौतम आरती आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!