उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
गरीब, मरीजों में कम्बल,फल वितरित कर मनाया ,बेटी का जन्म दिन

सिद्धार्थनगर। आज के दौर में जन्म दिन मनाना शौक हो गया है। जिसमें लोग केक काट जश्न मना कर बधाई देते है। वही जनपद के सीमा क्षेत्र महराजगंज में तैनात एसएसबी उमेश कुमार पत्नी रीनू कुमारी पुलिस में तैनात है। ये दोनों अपने पुत्री की जन्म दिवस सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए, अनाथ,गरीब, अस्पताल में जरूरत मंद को कम्बल, स्वेटर, फल, सहित अन्य सामग्री वितरित करके अपने पुत्री स्नेहा का जन्म दिवस मनाया। जिससे यह संदेश जाता है कि,हर उन लोगों की जिम्मेवारी बनती है। कि ऐसे खुशी के मौके पर अपने नचदीक रहने वाले गरीब असहाय, मरीज की मदद कर खुशी बांटे। ऐसे पुनीत कार्य करने से उनकी शुभकामनाएं अपने बच्चों के साथ रहेगी।



