गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

रविवार की रात डिवाइडर से टकराने से किशोर की मौत

बांसी। राष्ट्रीय राज मार्ग 28 बांसी बस्ती मार्ग पर नगर की सीमा से पहले रविवार की रात ग्यारह बजे बांसी से घर जाते समय डिवाइडर से टकराने से एक किशोर की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी पंद्रह वर्षीय अजीत यादव 15 पुत्र हरीराम यादव बांसी से रात में मेला देखकर मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। जैसे ही पवार हाउस के पास पहुंचा डिवाइडर से टकरा गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बांसी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दिया। और सोमवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!