उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर
पति से विवाद के बाद 2 दिन से लापता महिला का नदी में तैरता मिला शव

संत कबीर नगर। दो दिन से लापता महिला का नदी में तैरता मिला शव।मेहदावल मोहल्ला सोनबरसा की 30 वर्षीय महिला का शव बुधवार को सुबह माहिया पुल मे नदी में तैरता हुआ मिला स्थानी लोगों ने सुबह नदी में तैरता शव को देख कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया मृतक की पहचान मंगल उर्फ गणेश की पत्नी सोनिका के रूप में हुई जानकारी के अनुसार महिला 21 अप्रैल से लापता थी स्थानीय लोगों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था इसी विवाद से परेशान होकर महिला ने 21 अप्रैल को घर छोड़ दिया ।थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जूटी है।




