गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

महिलाओं एवं बच्चियों को पुलिस द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान

कठेला/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा ष्महिला सशक्तिकरण, एन्टी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियानष् के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में मंगलवार को थानाध्यक्ष कठेला समयमाता अभय सिंह की अध्यक्षता में उप निरीक्षक शिवशंकर शर्मा, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, कांस्टेबल गगनदीप कुमार, कांस्टेबल शुभम सिंह, महाला आरक्षी करिश्मा द्वारा शारदीय नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर राजमणि सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल ग्राम बन्दुवारी में जाकर प्रधानाध्यापक डा0 आर0एन0 शर्मा व अध्यापक सुभाष रावत, राजेश राम सहित अन्य अध्यापक गण की मौजूदगी में स्कूल के बालक- बालिकाओं को शक्ति दीदी अभियान एवं मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूक किया गया। वहीं महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्पलाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 102 एम्बुलेंस सेवा (गर्भवती महिलाओं के लिए), 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!