गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण/जबाब न मिलने की दशा अनुशासात्मक कार्यवाही करने की दी गई चेतावनी

बहराइच। विगत दिनों पार्टी हाईकमान द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह के विरोध में आल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्यालय ए आई सी सी इन्दिरा भवन नई दिल्ली के समक्ष धरना प्रदर्शन करके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय एव राष्ट्रीय सचिव प्रभारी धीरज गुर्जर तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के साथ साथ जननायक राहुल गाँधी के विरुद्ध अशोभनीय तथा अपमान जनक टिप्पणी करने जैसे पार्टी विरोधी कुकृत्यों को अत्यंत गम्भीरता से लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन श्याम किशोर शुक्ल ने विद्रोही गुट की अगुवाई करने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, शहर अध्यक्ष तारिक बेग महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमला सोनी पी सी सदस्य अमरनाथ शुक्ल तथा युवा कांग्रेस नेता प्रशांत सिंह के खिलाफ कारण बताओ नोटिस भेजकर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण/जबाब न मिलने की दशा अनुशासात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है। मालूम हो कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह के मनोनयन के बाद उपरोक्त विद्रोहियों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर होली मिलन के दौरान राष्ट्रीय और प्रदेशीय कांग्रेस नेताओं की गाडी के आगे हुडदंग तथा अराजकता का माहौल बनाकर होली मिलन समारोह को बाधित किया गया था तथा जनपद कांग्रेस कार्यालय बहराइच में तालाबंदी करके शीर्ष नेताओं के पुतले जलाकर हुल्लड़ मचाने तथा पार्टी के कार्यों में ताबड़तोड़ बाधा पहुंचाने जैसे कृत्य किए जा चुके हैं साथ ही सोशल मीडिया के जरिये पार्टी व संगठन विरोधी कृत्य करने जैसे संगीन आरोप है। जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अभी कुछ और अनुशासन हीन लोगों पर गाज गिरने की प्रबल संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उक्त कार्यवाही का पूर्व महासचिव विनय सिंह, रवि श्रीवास्तव, मोहम्मद इशारत खान दीपेंद्र सिंह वेलदार एहसान वारिस राजू मुस्तफा सादात अहमद उमेश तिवारी श्याम पाठक सतीश सिंह राम समुझ यादव आदि ने स्वागत करते हुए उक्त कार्यवाही को पार्टी और संगठन हित में करार दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!