गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच : तिरंगा झंडा यात्रा पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी और कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह के नेतृत्व में निकाली गई

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | 15 अगस्त 2024 को देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है जिसके एक दिन पहले देश भक्ति में सराबोर होते हुए बड़े जोशीले अंदाज के साथ हाथ में तिरंगा झंडा लिए हुए लोगों ने पयागपुर विधायक सुरेश्वर सिंह और कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा कार्यालय विशेश्वरगंज से तिरंगा यात्रा निकाली। हजारों की संख्या में बाइक व कार सवार युवाओं ने भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारे लगाए जिससे इलाका देश भक्ति के नारों से गूंज उठा। मिली जानकारी अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सांसद करन भूषण सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय विशेश्वरगंज से तिरंगा यात्रा पयागपुर बस स्टेशन, भूपगंज बाजार, कोट बाजार, लौकाही ,हुजूरपुर, होते हुए पुरैनी तक (लगभग 40 किलो मीटर) ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में पूरे विधानसभा के हजारों की संख्या में लोग मोटर साईकिल, चौपहिया वाहनों के साथ सम्मलित हुए | मोटर साइकिल पर सवार लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता व वंदे मातरम का जयकारा लगाते हुए निकले जिससे यह दृश्य बड़ा ही मनोरम और देशभक्ति में हो गया। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि सभी लोग देश भक्तों का सम्मान करें। तिरंगा देश की शान का प्रतीक है। सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाएं। हमें अपने देश की एकता अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। जगह जगह फूल बरसाकर लोगों ने देशभक्ति की टोली का स्वागत किया। हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए युवाओं ने स्वर्णिम भारत के नए सोपान का आगाज कर दिया | इस शुभ अवसर पर निशंक त्रिपाठी ,जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, जिलामंत्री हरेंद्र विक्रम सिंह, महेंद्र पाठक,ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष राज कुमार शुक्ला, ओम प्रकाश यादव, अनिल सिंह, राम गोपाल शुक्ला व त्रिलोकी चौबे, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद पाण्डेय व सत्य प्रकाश सिंह,पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण, ग्राम प्रधान गण, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण सहित हजारों लोगों ने तिरंगा झंडा यात्रा में भाग लिया |

Related Articles

Back to top button