पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के आरोपी को किया गिरफ्तार

कठेला/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ पवीन प्रकाश के कुशल निर्देशन एवं थानाध्यक्ष थाना कठेला समय माता अभय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को थाना कठेला समय माता पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 131/25 धारा 137(2) 64(1)/351(3) बीएनएस व = पॉक्सो एक्ट व 3/5(1) धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 में वांछित अभियुक्त गाजीपुर मोड़ को गिरफ्तार तक आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त मजीबुल्लाह पुत्र इशहाक शेख निवासी धोबहा टोला रमईडीह थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक आनन्द कुमार व हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार गौतम मौजूद रहे।




