गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : 30 वर्ष पूर्व गुम हुये राजेश को पुलिस ने मिलाया परिजनों से

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में बृजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक ए0एच0टी0यू0 जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा राजेश जो 30 वर्ष पहले अपने घर से मजदूरी के लिए लुधियाना शहर पंजाब गया था, वहां से कुछ ही दिनों बाद लापता हो गया था।

जो दिनांक 15.11.2022 को जनपद बरेली के तहसील बहेड़ी में घूमते हुये पाये गये थें। अपना पता उसका बाजार बता रहे थें। इसकी सूचना जनपद बरेली से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर को प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा ए0एच0टी0यू0 सिद्धार्थनगर को उक्त गायब व्यक्ति के बारे में जानकारी हेतु निर्देशित किया गया। ए0एच0टी0यू0 द्वारा थानाक्षेत्र उसका बाजार के गांवो में जाकर इस व्यक्ति के बारे में जानकारी की गयी तो सुमित्रा देवी पत्नी राजेश निवासी ग्राम महनी थाना उसका बाजार द्वारा उक्त व्यक्ति की पहचान की गयी। तथा बताया गया की राजेश उनका पति है। आज दिनांक 17.11.2022 को राजेश को उनके परिजनो से 30 वर्ष बाद मुलाकात हो पाया है।

 

Related Articles

Back to top button