गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बैठक में गूंजा नियुक्ति का मुद्दा

बस्ती। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बैठक बड़े वन के निकट स्थित एक रेस्टोरेन्ट के सभाकक्ष में प्रदेश सचिव विजय पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में फार्मासिस्टों की समस्याओं पर विचार विमर्श करने के साथ ही एसोसिएशन की मजबूती के लिये अभिषेक उपाध्याय को प्रदेश सचिव आई.टी.सेल बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। प्रदेश सचिव आई.टी.सेल अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि फार्मासिस्ट कठिन दौर से गुजर रहे हैं, नियुक्ति प्रक्रिया वर्षाे से लम्बित है।फार्मासिस्टों को उनका अधिकार दिलाने के लिये एसोसिएशन लगातार संघर्षरत है। कार्यक्रम में गिरजेश सेन, परमात्मा प्रसाद ने कहा कि फार्मासिस्टों को उनका अधिकार मिले, नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो इसे लेकर चरणबद्ध संघर्ष करना होगा। कार्यक्रम में रवि श्रीवास्तव, विक्रम शर्मा, फारूक अब्दुल्ला, उशांक, मोहित, कृष्ण मोहन, अजय चौधरी के साथ ही अनेक फार्मासिस्ट और एसोसिएशन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!