गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

गौशालाओं में क्रिटिकल गैप योजनान्तर्गत स्थापित होंगी सोलर लाईटें, बाउण्ड्रीवाल का होगा निर्माण

बहराइच। क्रिटिकल्स गैप योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 अन्तर्गत शासन द्वारा रू. 02.00 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई है। योजनान्तर्गत उपलब्ध धनराशि रू. 1.40 करोड़ ग्रामीण क्षेत्रों तथा रू. 60 लाख की धनराशि शहरी क्षेत्र के विकास में व्यय की जायेगी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रांे में संचालित गौआश्रय स्थलों में रू. 1.40 लाख की लागत से 03-03 के.वी.ए. क्षमता के सोलर पावर प्लान्ट की स्थापना तथा बाउण्ड्रीवाल के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान करते हुए सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को स्टीमेट उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। उल्लेखनीय है कि शहरी क्षेत्र अन्तर्गत क्रिटिकल गैप मद में उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष रू. 40 लाख की लागत से जिला सूचना विज्ञान केन्द्र में वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। डीएम मोनिका रानी ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी घासी राम को निर्देश दिया कि क्रिटिकल गैप योजनान्तर्गत 2022-23 व 2023-24 में कराये गये कार्याे का उपयोगिता प्रमाण-पत्र उपलब्ध करायें। डीएम ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्षा ऋतु के दृष्टिगत अपने अपने क्षेत्र के गडढो और तालाबों में गहरे पानी का संकेतांक लगवा दें ताकि अप्रिय घटना से बचा जा सके। बीडीओ को निर्देश दिया गया कि श्रावण मास के दौरान कावड़ यात्रा के मद्देनज़र मन्दिरों, घाटों व मार्गों की समुचित साफ-सफाई, प्रकाश तथा बैरिकेटिंग इत्यादि के बेहतर प्रबन्ध किये जायें। कावड़ मार्गों पर यदि कहीं पर जलभराव की स्थिति हो तो उसे भी दुरूस्त करा दिया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, खण्ड विकास अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!