पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को जान से मारने की मिली धमकी पुलिस कार्यवाही करने में जुटी

सिद्धार्थ नगर। सिद्धार्थ नगर जिले के अंतर्गत डुमरियागंज तहसील क्षेत्र व विधानसभा 302 के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को मिली जान से मारने की धमकी घर में हल कर काट देने व गोली मारने की दी धमकी। धमकी मिलने पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने डुमरियागंज थाने में की शिकायत जिसका पंजीकृत हुआ मुकदमा और अपराधियों की सिनाख्त व उन पर कार्यवाही करने के लिए कमर कर चुकी डुमरियागंज की पुलिस। बताया जाता है कि पूर्व विधायक ने डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के धनखरपुर में जनसभा करते हुए अपने संबोधन में उन्होंने बयान दिया था कि क्षेत्र में इस समय हिंदू लड़कियों को बहला फुसला कर लोभ लालच देकर भागकर शादी करवा कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है बड़े पैमाने पर। वह भी एक कोम मुस्लिम कोम के द्वारा। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर वह लोग अपने इस रवैया से बाज नहीं आए तो 10 मुस्लिम लड़कियों की शादी करवाई जाएगी हिंदू लड़कों के साथ। यह बयान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह का काफी वायरल हुआ और चर्चा का विषय बना। जैसे तैसे दो-चार दिन की धमकियां भी खुलेआम मिलने लगी। धमकी देने वाला व्यक्ति अपना नाम राजाराम बताया है और यह भी कह रहा है कि हम योगी जी के नगरी में हैं।पूर्व विधायक को मारने की धमकी को लेकर जब ब्व् डुमरियागंज से संवाददाता के द्वारा सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है मामले में छानबीन कर रही है पुलिस। दूसरा सवाल संवाददाता के द्वारा पूछा गया कि पूर्व विधायक के सुरक्षा को लेकर वर्तमान स्थिति में क्या कदम उठाए गए हैं पुलिस प्रशासन के द्वारा तब ब्व् डुमरियागंज ने बताया कि पहले से ही विधायक के सुरक्षा में लगे पांच पुलिस के जवान मौजूद हैं बाकी बाकी सुरक्षा के लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत चल रहे हैं जो भी उच्च अधिकारी फैसला लेंगे सुरक्षा व्यवस्था की बहाली आगे किया जाएगा।




