गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडादेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोण्डा : भाजपा किसान मोर्चा का ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
मनकापुर/गोण्डा। भाजपा किसान मोर्चा का ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम रविवार को विकासखंड छपिया में जिले के अंतिम छोर के ग्राम सभा गौरा बौहान में संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश सोशल मीडिया के प्रभारी शुभम त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के जिलाअध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी व जिला मंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इकबाल हुसैन उर्फ करिया ने किया।

संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष कप्तान श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद परिक्रमा यात्रा कर कृषि यंत्र का पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिन्नू वर्मा, प्रवेश यादव, मुकेश कुमार वर्मा, अब्दुल कयूम, बरसाती प्रधान, मोहम्मद अली, राजेंद्र शुक्ला मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!