उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर : सकुशल सम्पन्न हुआ छठ का त्यौहार

दैनिक बुद्ध का संदेश
लोटन/सिद्धार्थनगर। छठ पर्व पर पूजा स्थल जगरनाथ स्वामी मंदिर, पटखौली घाट, देउरवा घाट व थाना स्थानीय क्षेत्र के समस्त घाटों का निरीक्षण कर भ्रमण किया गया व प्रातः कालिन छठ पूजा सकुशल सम्पन्न कराया गया।
अमित कुमार आनन्द पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण मे अखिलेश वर्मा क्षेत्राधिकारी सदर प्रभारी निरीक्षक लोटन, देव नन्दन उपाध्याय द्वारा आज दिनांक 31.10.2022 को त्यौहार छठ पूजा के दृष्टीगत जगरनाथ स्वामी मंदिर, पटखौली घाट, देउरवा घाट व थाना स्थानीय क्षेत्र के समस्त घाटों का निरीक्षण कर भ्रमण कर संबंधित को शासन व उच्चाधिकारीगण द्वारा दिये गए आवश्यक आदेश निर्देश से अवगत कराया गया और छठ पूजा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराया गया।



