कोई भी पात्र व्यक्ति आवास योजना के लाभ से छूटने न पाये: जिलाधिकारी

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में डूडा/नगर निकाय में कराये जा रहे कार्याे की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराना सुनिश्चित करे। नगर पालिका बांसी के विस्तार हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने का निर्देश दिया। नगर पालिका द्वारा जिन विद्यालयों में मरम्मत का कार्य कराया जाना है उसके लिए टेन्डर प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) को निर्देश दिया कि नये ई0ओ जो अभी कार्यभार ग्रहण नही किये है उनसे वार्ता कर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दे। कार्यभार ग्रहण न करने पर सम्बन्धित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लम्बित आवेदनो का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। कोई भी पात्र व्यक्ति आवास योजना के लाभ से छूटने न पाये तथा किसी भी अपात्र को आवास नही मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने समस्त ई0ओ0 को निर्देश दिया कि बिना नक्शा पास कराये भवन का निर्माण नही होगा इसके लिए आवश्यक कार्यवाही करे। नये नगर पंचायतों में हाउस टैक्स, जल कर टैक्स की वसूली करने का निर्देश्रा दिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में प्रगति लाकर 15 दिवस में 95 प्रतिशत प्रगति लाने का निर्देश दिया। जो निर्माण कार्य कराये जा रहे उसे समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी डूडा सुनीता सिंह, समस्त ई0ओ0, व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।




