गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सांसद पुत्र ने निःशुल्क स्वास्थ शिविर का किया उद्घाटन

सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल का सपना स्वस्थ रहे सिद्धार्थनगर अपना के बैनर तले आज निःशुल्क स्वास्थ शिविर की शुरुआत आज शोहरतगढ़ तहसील के जोगीबारी और परिगवा गांव से प्रारंभ हो गई एनटीपीसी लिमिटेड के सामाजिक दायित्व के अंतर्गत 25 शिवरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शरीर का सामान्य परीक्षण, रक्त की जांच, शुगर, ब्लड प्रेशर, आंखों की जांच, नाक, कान, गला और हड्डी की जांच हो रही है। तथा सबको मुफ्त दवा और चश्मा दिया जा रहा है इस कार्यक्रम में प्रत्येक गांव में 15 सदस्यों का दल जा रहा है और सभी लोगों का परीक्षण किया जा रहा है। शिविर में दवाओं का वितरण स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किया जा रहा है। साथ ही एनटीपीसी लिमिटेड कमजोर आंखों वाले सभी व्यक्तियों को निःशुल्क चश्मा भी दे रहा है। आज दोनों शिवरों का उद्घाटन सांसद जी की अनुपस्थिति में उनके पुत्र श्री अभिषेक पाल जी ने ग्राम प्रधान परिगवां राजेंद्र शर्मा,और ग्राम प्रधान जोगी बारी श्री नितेश सिंह के साथ किया। इसमें मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि तथा कार्यक्रम प्रभारी एस पी अग्रवाल, सहप्रभारी उमेश पांडेय मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी, गंगा मिश्रा, नीरज सिंह पद्माकर शुक्ला, जितेंद्र चौधरी,प्रिंस शर्मा,गुड्डू सिंह, विजय कश्यप, सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पांडे महामंत्री संजय कुमार दुबे,अमरेंद्र प्रताप सिंह ,उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!