गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सपा समाज के अन्तिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहती है: चमन आरा राईनी

हमारी एकजुटता भाजपा का सत्ता से दूर होना: मो इद्रीश राईनी पटवारी

बांसी। नगर के नरकटहा स्थित पशुपति नगर मोहल्ला में वृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक की जन पंचायत चौपाल आयोजन किया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद बांसी की अध्यक्ष/पूर्व सपा महिला सभा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी वंचित समाज को उसका हक दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। हमारे मुखिया अखिलेश यादव समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते है। वही भाजपा की सरकार सत्ता पाने के लिए समाज को तोड़ने का काम कर रही है। इनके मुखिया संविधान को बदलने के फिराक में लगे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता का ध्यान उनके बुनियादी मुद्दों से हटा कर समाज को बांटने वाली नफरती व्यवस्था की ओर ले जाने को हर सम्भव प्रयास कर रही है , महंगाई चरम पर पहुंच गई है, शिक्षा की स्थिति निहायत ही दयनीय हालात में पहुंच गए हैं, स्वास्थ्य की स्थिति यह है कि हर इन्सान भगवान भरोसे जीने को मजबूर हो गया है। पूर्व नपा अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मो इदरीश राईनी पटवारी ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव गांव और घर घर जाकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इस जनविरोधी सरकार से ऊब चुकी है और इसे उखाड़ फेंकने की तैयारी में है। हम सब को एकजुट होकर इस साकार को बदलना है। उन्होंने कहा कि लोगों से झूठ बोल कर और समाज के एक बड़े वर्ग को गुमराह करके अपने दूषित मानसिकता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सत्ता में काबिज रहना चाहते हैं। चौपाल को सपा नगर अध्यक्ष कपिल देव, सब्बू खान, पवन कुमार यादव, सभासद बुद्धिराम प्रजापति ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सभासद परमात्मा प्रसाद, पूर्व सभासद अरुण कुमार गुप्ता,महताब आलम सन्नू, मैनू नेता,पवन कुमार यादव,दिल्लू,गोलू मेकरानी ,मुन्ना पांडेय,सारिक ख़ान,अलीम सिद्दीकी,अज़हर ख़ान, ,सालिक राम,निवास यादव, प्रहलाद,साकिर अली, राम निवास, गणेश दत्ता, के सी त्रिपाठी, सरताज अली, अजहर, मुबीन खा, आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!