गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

निविदा कर्मियों की मानदेय को लेकर सभासद से हुई जोरदार बहस ; बहसबाजी के दौरान मारपीट तक हुई

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर (बहराइच) | नगर पंचायत कार्यालय में मृतक प्रमाण पत्र निर्गत कराने पहुँचे सभासद को निविदा कर्मी ने बंधक बनाकर जमकर पीटा। मिली जानकारी अनुसार
आदर्श नगर पंचायत पयागपुर के वार्ड नंबर 11 से सभासद विष्णु यादव ने स्थानीय थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार दोपहर में एक वार्डवासी का मृतक का प्रमाण पत्र निर्गत कराने वह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे।लिपिक से इस सम्बंध में चल रही बात चीत के दौरान ही कुछ निविदा कर्मियों ने आकर उन्हें घेर लिया और भद्दी भद्दी गालियां देने लगे।उन्होंने बताया कि कारण पूछने पर कर्मियों ने कहा कि तुम लोग सिर्फ काम लेना जानते हो मानदेय देना नही।कर्मियों ने अध्यक्ष को फोन लगाने को बोला तो सभासद ने फोन करने से मना कर दिया इस पर कर्मी रविशंकर व धर्मेंद्र ने गाली देते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया।पुलिस ने मामले की जांच भूपगंज चौकी प्रभारी दिनकर शुक्ल को सौंपी है।अपराध निरीक्षक राजबहादुर ने बताया कि जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।दूसरी तरफ आधा दर्जन सभासदों ने कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!