गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डीएम ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के अन्तर्गत विद्यालयों का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर।विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के अन्तर्गत तहसील नौगढ़ के जय किसान इन्टर कालेज सकतपुर सनई तथा मार्डन प्राइमरी स्कूल करौंदा मसिना का रविवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 द्वारा बीएलओ को निर्देश दिया कि 01.01.2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे अर्ह मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ें। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में छूटे हुए मतदाताओं का नाम भी मतदाता सूची में जोड़ने हेतु आवश्यक प्रपत्र लेकर आवश्यक कार्यवाही करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग की बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!